A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceTechnologyअन्य खबरेटेक्नोलॉजीधारमध्यप्रदेशलाइफस्टाइल

धार में अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस व हरियाली तीज महोत्सव; समाज के ऐतिहासिक ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका” का हुआ विमोचन

धार।(1008707309 scaled 1008707312 scaled 1008707308 scaled 1008707310 1008707311 scaled सुरेन्द्र दुबे  डिस्टिक हेड) अग्रवाल समाज धार द्वारा इस वर्ष देश प्रेम और लोक संस्कृति के अनूठे संगम के रूप में स्वतंत्रता दिवस और सावन की हरियाली तीज का पावन पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस भव्य महोत्सव का सबसे मुख्य और ऐतिहासिक आकर्षण समाज की 84 पेज की ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ पत्रिका का गरिमामय विमोचन रहा।

 

‘अग्रवाल परिचय विवरणिका’ का भव्य विमोचन: व्यापार और एकता को मिलेगी नई दिशा महोत्सव के दौरान समाज के इतिहास में एक मील का पत्थर साबित होने वाली ‘अग्रवंश परिचय विवरणिका’ पत्रिका का भव्य विमोचन मुख्य मंच से किया गया। इसका विमोचन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष एवं समाज के पूजनीय वरिष्ठ नागरिकों के कर-कमलों द्वारा संपन्न हुआ।इस पत्रिका में धार के सभी अग्रजनों की आवश्यक पारिवारिक विवरण के साथ समाज द्वारा किये जा रहे लोक कल्याण एवं अनेक सामाजिक गतिविधियों के साथ ही अन्य सामाजिक संदेश और भी बहुत सी अवश्य जानकारी के साथ बहुत सुन्दर संकलन किया गया है इस अत्यंत महत्वपूर्ण और उपयोगी पत्रिका का संकलन और सफल प्रकाशन में राजेश अग्रवाल और विनय अग्रवाल की मुख्य व सराहनीय भूमिका रही। संपूर्ण समाज ने इस भगीरथ प्रयास के लिए उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त किया।

 

महाराजा अग्रसेन पूजन एवं डीआरपी लाइन पर पौधारोपणइसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल सहित समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सभी ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पूरा परिसर महाराजा अग्रसेन जी के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सुबह अग्रसेन चौक पर गरिमामय ध्वजारोहण किया गया, जहाँ समाजजनों ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। इसके तुरंत बाद सामाजिक एकता और पर्यावरण जागरूकता का संदेश देते हुए डीआरपी लाइन पर समाजजनों द्वारा उत्साह के साथ वृहद स्तर पर पौधारोपण भी किया गया।

 

सावन मेला: लजीज व्यंजन, झूले और शॉपिंग स्टॉल्सतीज के पावन अवसर पर समाज द्वारा एक भव्य मेले का रूप दिया गया था। इसमें महिलाओं व बालिकाओं के लिए बड़े झूले, सेल्फी प्वाइंट और छोटे बच्चों के लिए मनोरंजन के साधन लगाए गए थे। मेले में भुट्टे, भेल, खस्ता, साबूदाना खिचड़ी और पानी पताशे सहित कई स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिसका समाजजनों ने आनंद लिया। साथ ही, समाज की प्रतिभावान बालिकाओं और महिलाओं द्वारा शॉपिंग मेले में आत्मनिर्भरता का परिचय देते हुए हाथों से बनाई गई (हैंडमेड) वस्तुओं और अन्य सामग्रियों की सुंदर दुकानें भी सजाई गईं।

तीज प्रतियोगिताएं और एंकर गरिमा शर्मा की शानदार प्रस्तुतियांहरियाली तीज की थीम पर अग्रवाल समाज धार की महिला कार्यकारिणी सदस्यों बबिता अग्रवाल, संतोष गुप्ता, शीतल अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, प्रतिभा गोयल, अर्चना अग्रवाल, बरखा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, रीना गोयल और मधु अग्रवाल द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहीं मशहूर एंकर गरिमा शर्मा ने तंबोला सहित कई सरप्राइज और आकर्षक गेम्स खिलाकर समां बांध दिया। महिलाओं ने सावन के सुमधुर गीतों पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को झूला झुलाया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहीं प्रतिभागियों को समाज की ओर से आकर्षक गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। अंत में समाज अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त समाजजनों व मातृशक्ति का सहृदय आभार व्यक्त किया।यह संपूर्ण जानकारी अग्रवाल समाज के मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने दी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!