
स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति से सराबोर हुआ विद्यालय परिसर

हाथरस पुरदिलनगर । सरस्वती विद्या मन्दिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पुरदिलनगर में शनिवार को 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में प्रातः ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। उपस्थित आचार्यों, भैया-बहिनों एवं अतिथियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए वन्दे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

विद्यालय प्रबंध समिति के बन्धुओं ने सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया तथा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया। अतिथियों का परिचय एवं स्वागत प्रधानाचार्य हरीशंकर शर्मा ने पटका पहनाकर किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य राजन सिंह ने किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता-पाठ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया। पूर्व छात्र सुमित माथुर ने चन्द्रशेखर आजाद के जीवन एवं संघर्ष की कहानी सुनाकर भैया-बहिनों को देशभक्ति, साहस एवं अनुशासन की प्रेरणा दी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री हरीशंकर शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का बोध भी कराती है। विद्यार्थियों को महापुरुषों के जीवन से प्रेरणा लेकर अनुशासन, संस्कार, परिश्रम एवं राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता, एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को तन, मन और धन से अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर आनंद गोला, चोब सिंह वर्मा, राजेश कुमार चैचाणी, सुरेश चन्द्र आर्य, दिनेश चन्द्र गुप्ता, शैलेश माहेश्वरी, विनीत जाखेटिया, राजेंद्र प्रकाश गुप्ता, अभिनव जाखेटिया, बंटी आर्य, रोहित कुमार (नगर प्रचारक), रमेश चन्द्र पुंढीर, संतोष पाथोर, विजय प्रकाश शर्मा (पत्रकार), हरीश गोयल (पत्रकार), राजकुमार (पत्रकार), सुमित माथुर तथा आचार्य राकेश कुमार, शिशुपाल सिंह, हरपाल सिंह, विक्रम सिंह, कमल कांत आर्य, राहुल राजौरिया, प्रवीन कुमार, दिनेश कुमार, अभिषेक, बेबी रानी चौहान, नीरज कुशवाहा, प्रियंका देवी, शकुंतला देवी, विवेक राजपूत, यामिनी, पूजा आदि उपस्थित रहे।









