A2Z सभी खबर सभी जिले कीCOVID-19InsuranceLok Sabha Chunav 2024Technologyअन्य खबरेधनबाद

होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू

IMG 20260817 WA0252

होमगार्ड बहाली के अंतर्गत चयनित पूर्वी टुण्डी के अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, चिकित्सीय जाँच, पुलिस चरित्र सत्यापन एवं बॉण्ड निष्पादन आज से समाहरणालय में सुबह 11:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन ने बताया कि मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में निर्धारित तिथियों में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को 1 सितंबर 2026 को मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराने का अंतिम अवसर दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थी आवेदन में प्रस्तुत सभी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियाँ, स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियाँ और पीछे नाम व रोल नंबर अंकित 4 पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होंगे। मंगलवार को टुण्डी और बलियापुर के अभ्यर्थियों का मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।

मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चार टीम बनाई गई है। साथ में एक मेडिकल टीम भी मौजूद है।

उपायुक्त ने कहा कि फर्जी दस्तावेज़ या धोखाधड़ी का प्रयास करने पर झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन ने बिल्कुल पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर होमगार्ड बहाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है। मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी उसी तरह से संपन्न कराई जाएगी।

उन्होंने सभी चयनित अभ्यर्थियों को किसी भी बिचौलिए के झांसे में नहीं आने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिचौलिया किसी भी अभ्यर्थी को राशि लेकर उनका काम कराने का प्रलोभन देता है तो वे सीधे होमगार्ड डीएसपी के मोबाइल नंबर 6299226344 पर संपर्क करने तथा किसी भी अफवाह पर भी ध्यान नहीं देनेे का अनुरोध किया है।

मेडिकल व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान होमगार्ड के कमांडेंट श्री सूर्यकांत कुमार, मेडिकल टीम में डॉ अमन चिराग, डॉ एसके गुप्ता, सीएचओ विजाला कुमारी, एएनएम अनु कुमारी, अमर कुमार, व जांच टीम में नंद किशोर कुशवाहा, संतोष कुमार सुमन, मोहम्मद शाकिर अंसारी, चंदन कुमार व अन्य लोग मौजूद थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!