

चौरई विकासखंड में होगा क्षेत्र भ्रमण, आमजन की शिकायतों का मौके पर निराकरण कराने के निर्देश
छिंदवाड़ा। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को चौरई विकासखंड के बादगांव में मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शिविर में सभी जिला अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक ग्रामीणों की शिकायतें एवं समस्याएं प्राप्त कर उनका यथासंभव मौके पर ही निराकरण किया जाए।
शिविर से पूर्व संबंधित विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के बाद परख ऐप पर ऑनलाइन निरीक्षण प्रतिवेदन दर्ज करना भी अनिवार्य किया गया है।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर शासकीय संस्थाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन और आमजन की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सीधे सुनने और उनके समाधान की प्रक्रिया को गति देने का प्रयास कर रहा है।
जिला प्रमुख मिथुन नागवंशी की रिपोर्ट
वंदे भारत लाइव टीवी
संपर्क: 8236046350



