A2Z सभी खबर सभी जिले की

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बृजराजपुरा, सावन के द्वितीय सोमवार पर निकली भव्य कांवड़ यात्रा*

*हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा बृजराजपुरा, सावन के द्वितीय सोमवार पर निकली भव्य कांवड़ यात्रा*

 

*नीलकंठ महादेव से सूर्यनारायण मंदिर तक उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया भोलेनाथ का जलाभिषेक*

कोटा। *सावन के द्वितीय सोमवार* के पावन अवसर पर जय भोले की मित्र मंडल समिति के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्ति से ओतप्रोत भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया यात्रा के दौरान पूरा मार्ग ‘हर-हर महादेव’, ‘बम-बम भोले’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से गूंज उठा और वातावरण पूरी तरह शिवमय हो गया

कांवड़ यात्रा नीलकंठ महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर कैथूनीपोल, लालबुर्ज एवं गांधीजी पुल होते हुए सूर्यनारायण मंदिर, बृजराजपुरा पहुंची यहां श्रद्धालुओं ने कांवड़ में लाए पवित्र जल से भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ अभिषेक किया श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामना की

 

जय भोले की मित्र मंडल समिति के अध्यक्ष श्री पंकज सोनी ने बताया कि सावन के पवित्र माह में भगवान शिव की आराधना एवं धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में धर्म और संस्कारों की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था यात्रा के समापन के बाद समिति की ओर से सभी मातृशक्ति एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया

 

समिति सदस्य श्री सतीश लक्ष्कार ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन एवं भक्तिभाव के साथ भाग लिया जगह-जगह लोगों ने कांवड़ यात्रियों का स्वागत किया और भगवान शिव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा

 

इस अवसर पर भाजपा रामपुरा मंडल अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश महावर, भाजपा नेता श्री हरीश राठौड़, भाजपा एससी मोर्चा जिला महामंत्री श्री शैलेंद्र मेहरा, श्री दिनेश शर्मा, श्री सतीश जिंदल, श्री अमित सोनी, श्रीमती गायत्री मोदी, श्रीमती डोली रावत, श्रीमती पूजा सिंह, श्री अनिल सोनी, श्रीमती सीमा सोनी, श्री रमेश शाक्यवाल, श्रीमती राधा लक्षकार, श्री महावीर जी सहित समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे

कांवड़ यात्रा के समापन पर श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!