

वंदेभारतलाइवटीव न्युज, सोमवार 17 अगस्त 2026–::
प्राप्त जानककरी के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता और राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद और पार्टी की सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से अपना त्यागपत्र देने का निर्णय लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहजाद पूनावाला ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नबीन नितिन जी को अपना त्यागपत्र भेजते हुए इसे स्वीकार किए जाने का अनुरोध भी किया है। मालूम हो कि इसके पूर्व भी जुलाई महिने के अंत में शहजाद पूनावाला ने आर्थिक और अपने व्यक्तिगत परेशानी का कारण बताते हुए भाजपा पार्टी के अपने सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता को छोड़ने की पेशकश की , परंतु भाजपा के द्वारा इसे स्वीकार नहीं किया था और उन्हें इस पर एकबार फिर विचार करने के लिए कहा गया थाव जानकारी अनुसार अब शहजाद पूनावाला ने फिर कहा कि उन्होनें बहुत ही विचार करने के बाद इस अपना अंतिम फैसला किया है। जानकारी के अनुसार शहजाद पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी , गृहमंत्री अमितशाह जी, जेपी नड्डा जी, राजनाथसिंह जी, नितिन गडकरी जी सहित पार्टी के अन्य नेताओं का आभार भी प्रकट किया है। शहजाद पूनावाला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ” मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, विचार और व्यक्ति को नहीं”।





