
*देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जरूरत फाउंडेशन ने अपना पहला ध्वजारोहणकार्यक्रम सफलता पूर्वक किया संपन्न*
कानपुर नगर। समाज सेवा में समर्पित जरूरत फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय महापर्व 80वें स्वतंत्रता दिवस पर महाराजपुर स्थिति ग्राम भदासा में अपने नवीन कार्यालय पर प्रथम ध्वजा रोहण का कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न किया। ध्वजा रोहण संस्था के संरक्षक, वरिष्ठ समाजसेवी बासुदेव प्रसाद सिन्हा एवं कृपा शंकर तिवारी जी ने किया। तत्पश्चात राष्ट्रगान गाकर तिरंगे को सलामी दी गयी। लड्डू बाँट कर देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस की खुशी मनाई। जरुरत फाउंडेशन की उपाध्यक्ष एस डी प्रजापति ने संस्था के मुख्य पांच आयाम वृद्धा आश्रम, वृक्षारोपण, गौशाला, बाल शिक्षा एवं मंदिर निर्माण की विस्तृत जानकारी दी। संस्था की कोषाध्यक्ष सोनी श्रीवास्तव ने कहा कि, एक अच्छा समाज संस्कारों से नहीं अच्छे लोगों से बनता है। यही लोग जरूर फाउंडेशन का हिस्सा बनेंगे।
तिरंगा बैच लगाकर संरक्षकों का किया गया सम्मान
जरूरत फाउंडेशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल श्रीवास्तव एवं निदेशक विनीत सिन्हा ने सभी को स्वतंत्रता दिवस कि शुभकामना देते हुये बताया कि, तिरंगा ध्वज फहराना भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। तिरंगे का केसरिया रंग साहस, सफेद रंग शांति और हरा रंग समृद्धि का प्रतीक है।
बीच में बने नीले रंग के अशोक चक्र में 24 तीलियां होती हैं, जो निरंतर प्रगति दर्शाती हैं।
जरुरत आपकी साथ हमारा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ध्वजा रोहण के कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक बासुदेव प्रसाद सिन्हा, के एस तिवारी, सचिव राजेंद्र राजपूत, उपसचिव हरदेव सिंह, कोषाध्यक्ष सोनी श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष एस डी प्रजापति, श्रवण कुमार आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थिति रहें।

[yop_poll id="10"]









