
प्रेस विज्ञप्ति
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रेक्षागृह हरिदास सेमिनरी स्कूल गया में आयोजित हुआ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
गया, 15 अगस्त 2026।
80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन, गया द्वारा शनिवार को अपराह्न 1 बजे से टाउन हॉल,गया में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विविधता से ओत-प्रोत इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।OTA बैंड द्वारा बहुत ही अच्छा परफॉर्मेंस किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मंत्री कृषि विभाग सह प्रभारी मंत्री गया श्री विजय कुमार सिन्हा,जिला पदाधिकारी गया, जिला परिषद् अध्यक्षा, सहायक समाहर्ता,उप विकास आयुक्त गया, अपर समाहर्ता, सहायक निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण , वरीय उपसमाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी ,जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर माननीय प्रभारी मंत्री एवं अन्य अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके पश्चात OTA बैंड के द्वारा देशभक्ति गाने *कदम कदम बढ़ाए जा *सारे जहां से अच्छा ,*ए मेरे वतन के लोगों, *मेरा मुल्क मेरा देश मेरा ये वतन* जैसे अन्य देशभक्ति गाने पर शानदार प्रस्तुति दी गई।फिर गया जिला के लोकल कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को गति प्रदान की। पूरे सभागार में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला।
माननीय मंत्री कृषि विभाग सह प्रभारी मंत्री गया जिला श्री विजय कुमार सिन्हा जी के हाथों जिला में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने गीत, संगीत, नृत्य तथा देशभक्ति से जुड़ी विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।किलकारी बिहार बाल भवन सहित विभिन्न संस्थानों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में मंच संचालन का कार्य शिवेंद्र मालवीय ने किया।
विशेष रूप से प्रेम डांस स्टूडियो के बच्चों द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की झलकियों ने दर्शकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपनी कला एवं कौशल का प्रदर्शन किया, बल्कि देश की वीरता, साहस, राष्ट्रीय सुरक्षा और देशभक्ति की भावना को भी प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के दौरान चांदनी के गानों ने स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रप्रेम, देश की एकता एवं अखंडता को जीवंत किया।बच्चों की ऊर्जा, अनुशासन और आत्मविश्वास ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। प्रेक्षागृह में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों एवं दर्शकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से उनका स्वागत किया।
इसके पश्चात गुरुकुल संस्था, गया के कलाकारों द्वारा तबला एवं हारमोनियम की मधुर धुनों पर बिहार राज्य गीत की प्रस्तुति हुई । राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं संस्थानों के समूहों को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं गई।
कार्यक्रम के अंत में जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुरभि बाला ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग करने वाले सभी पदाधिकारियों, विद्यालयों, संस्थानों, कलाकारों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति अपनी जिम्मेदारी को स्मरण करने का अवसर भी है।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज



