रांची। राष्ट्रीय महापर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को आस्था जीवन सोसाइटी (स्वयंसेवी संस्था) की ओर से हेसल देवी मंडप रोड स्थित श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में झंडोत्तोलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रांची के उपमहापौर नीरज कुमार ने तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आस्था जीवन सोसाइटी के सचिव विनोद कुमार साहू ने की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में अधिवक्ता धीरेन्द्र वर्मा, छात्र क्लब के अध्यक्ष शिव किशोर शर्मा, समाजसेवी अशोक श्रीवास्तव, राजेश तोड़ा, रागिनी देवी, संटु कुमार, मुकेश झा, सुनील सिंह (मंटु), प्रकाश बड़ाईक सहित वार्ड 31 के सफाईकर्मी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
मौके पर उपमहापौर नीरज कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर एक-दूसरे का सम्मान करना होगा। उन्होंने मजदूरों और सफाईकर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि उन्हें भी हमेशा सम्मान दिया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के समापन से पूर्व उपस्थित सभी लोगों के बीच मिठाइयां वितरित की गईं। समारोह में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
विनोद कुमार साहू
सचिव, आस्था जीवन सोसाइटी
हेल्पलाइन: 6207862869





