A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेलखीमपुर खीरी
Trending

छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ में अखिल भारतीय हिन्दू महासभा ने तिरंगा फहराकर हर्षोल्लास से मनाया आजादी का 80वां जश्न मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा बैठक आयोजित कर जिला एवं नगर कार्यकारिणी के रिक्त पदों पर हुयी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति और सौंपे मनोनयन पत्र।

IMG 20260816 WA0007 1

छोटी काशी गोला गोकर्ण नाथ

जिला संवाददाता प्रमोद गुप्ता

गोला गोकर्ण नाथ नगर के बाइ पास मार्ग पर स्तिथि ध्रुव टीसीएस बाइक शोरूम पर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा प्रदेश संगठन मंत्री डॉक्टर सचिन पांडे व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा एवं महिला प्रकोष्ठ से जिला अध्यक्ष एडवोकेट सविता बाजपेई ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई उसके उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह ने तिरंगे की डोरी खींची और राष्ट्रगीत जन गण मन सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गाया। तिरंगा फहराने के बाद सभी ने हर्षौल्लास से भावविभोर होकर एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया और नवनियुक्त जिला एवं नगर कार्यकारिणी को मनोनयन पत्र सौंपे। प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा ने बताया कि अखिल भारतीय हिन्दू महासभा देश भर में हिंदू धर्म की रक्षा गौ माता की रक्षा और उसे राष्ट्र माता का दर्जा दिए जाने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने मातृ शक्ति एवं बहन बेटियों की रक्षा करने के संकल्प के साथ समाज में हिंदू परिवारों को साथ लेकर अलख जगा रही है संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन के साथ संगठन के विचारों को और उसके लक्ष्य को हर हिन्दू घर तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास कर रहा है। संगठन की शक्ति से ही समाज में सकारात्मक बदलाब आएगा संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर अहम निर्णय इस बैठक में लिए गए। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सचिन पांडे ने लखीमपुर खीरी की कमान सौंपते हुए दिनेश मिश्रा जी को जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र प्रदान किया इसी के साथ ही जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विभिन्न पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व सौंपे गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संजीव सिंह राणा, डाक्टर सचिन पांडे ने संगठन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज हमारे समाज में संगठन की बहुत बड़ी भूमिका है जैसा कि शास्त्रों में भी कहा गया है “संघे शक्ति कलयुगे” अर्थात् कलियुग में संगठन में ही शक्ति होती है। यदि हमें किसी बड़े कार्य को सिद्ध करना है, तो उसे अकेले नहीं बल्कि संगठन की सामूहिक ऊर्जा और शक्ति के बल पर ही पूरा किया जा सकता है।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष दिनेश मिश्रा ने पदभार ग्रहण करने के बाद शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होने उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैं दिनेश मिश्रा अपने तन मन और धन से संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने के लिए पूरी तरह समर्पित रहूंगा, संगठन को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने और समाज हित के कार्यों को आगे बढ़ाने में मै पूरी ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। बैठक के दौरान आए हुए सभी नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपते हुए उनका माल्यार्पण किया और पटका पहनाकर सम्मान किया गया।

जिले में संगठन को सुचारू रूप से चलाने के लिए और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त जिला अध्यक्ष दिनेश मिश्रा द्वारा नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस नई टीम में अविनाश मिश्रा को जिलाउपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई और महिलाओं की सशक्त भागीदारी के लिए जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ से एडवोकेट सविता बाजपेई को जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संगठन की गतिविधियों को गति देने के लिए आदित्य मिश्रा को जिला संगठन मंत्री बनाया गया। वहीं मीडिया और संगठन की बात मजबूती से रखने के लिए पुष्पेंद्र सिंह को जिला मीडिया प्रभारी एवं प्रमोद गुप्ता को प्रेस प्रवक्ता, बनाया गया अभिषेक दीक्षित को नगर अध्यक्ष गोला के रुप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम के समापन पर नव-माननित पदाधिकारियों और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में में संगठन रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने और हिन्दू महासभा को जिले में मजबूती प्रदान करने का संकल्प लिया।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!