A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

क्षेत्राधिकारी बांसी द्वारा थाना बांसी के मिशन शक्ति टीम

साइबर सेल टीम एवं कम्युनिटी पुलिसिंग टीम के कार्यों की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

सिद्धार्थनगर ,बांसी शुबेन्दु सिंह द्वारा थाना बांसी के मिशन शक्ति टीम, साइबर सेल टीम एवं कम्युनिटी पुलिसिंग टीम को अपने कार्यालय में उनके कार्यो की समीक्षा की गई। इस दौरान महिला एवं बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम तथा कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से आमजन से बेहतर समन्वय स्थापित करने एवं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया तथा संबंधित टीमों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करने, प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने तथा जनसामान्य में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही टीमों द्वारा की जा रही कार्यवाही की नियमित समीक्षा करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने एवं जनहित में प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

FB IMG 1786809068410

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!