जिला पंचायत कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिलाः
अल्टीमेटम दिया, एक सप्ताह में भुगतान न होने पर हड़ताल की चेतावनी दी
सिद्धार्थनगर में जिला पंचायत कर्मचारियों को लगातार दो महीने से वेतन न मिलने का मामला गरमा गया है। शुक्रवार शाम कर्मचारियों ने अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें जून और जुलाई माह का लंबित वेतन एक सप्ताह के भीतर जारी करने की मांग की गई है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में वेतन का भुगतान नहीं किया गया, तो वे कार्य बहिष्कार करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि अगस्त माह भी आधा बीत चुका है, लेकिन उन्हें अभी तक पिछले दो महीनों का वेतन नहीं मिला है। इससे उनके परिवारों का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है। कई कर्मचारियों ने अपने वेतन खाते पर बैंक से ऋण लिया हुआ है, जिसकी मासिक किस्तें समय पर जमा नहीं हो पा रही हैं।
किस्तें जमा न होने के कारण उनका सिविल स्कोर भी प्रभावित हो रहा है। कर्मचारियों का आरोप है कि इस संबंध में अधिकारियों से कई बार मौखिक अनुरोध किया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला है।
जिला पंचायत कर्मचारी प्रकाश आजाद ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उनके बच्चे बाहर पढ़ाई कर रहे हैं, जिनकी फीस वेतन न मिलने के कारण समय पर जमा नहीं हो

प्रशासन की होगी।
इस संबंध में अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत हेमलता दोहरे का पक्ष जानने के लिए शुक्रवार शाम उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन लगातार व्यस्त रहा, जिससे बात नहीं हो सकी। उनका पक्ष प्राप्त होने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।