सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रही वारदातों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बीती रात चोरों ने तरांव गांव में दो घरों को निशाना बनाकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी।
जानकारी के अनुसार, चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए और विश्राम मौर्या तथा हरिद्वार यादव के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दोनों घरों से लाखों रुपये के जेवरात और करीब 75 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई तो उनके ह
एमएम कई श उड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय पुलिस की गश्त प्रभावी न होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने और पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
अब पुलिस के सामने चुनौती इन वारदातों का पर्दाफाश कर चोरों को जल्द गिरफ्तार करने की है।











