
बिहार मुंगेर: जिले में शनिवार को धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया मुख्य समारोह स्थल पर जिले के प्रभारी मंत्री श्री संजय कुमार पासवान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया ध्वज फहराने के बाद प्रभारी मंत्री ने पैरेड की सलामी ली। उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया इस मौके पर मुंगेर के युवा तेज तर्रार जिलाधिकारी निखिल धनराज पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद पुलिस उपमहानिरीक्षक राकेश कुमार नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं राजनीतिक पार्टी के कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया तिलक मैदान स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। लाल दरवाजा स्थित विश्वनाथ सिंह विधि संस्थान में संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर श्री राजेश कुमार मिश्रा ने भी राष्ट्रीय ध्वज को फहराया जेएमएस कॉलेज जेआरएस कॉलेज बीआरएम कॉलेज डीजे कॉलेज में भी ध्वजारोहण किया गया।



