A2Z सभी खबर सभी जिले की

कम्पोजिट विद्यालय निपान में राष्ट्रीय पर्व की धूम

ग्राम प्रधान ने फहराया तिरंगा, बच्चों ने बिखेरे सांस्कृतिक रंग

झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट

गरौठा
कम्पोजिट विद्यालय निपान में राष्ट्रीय पर्व बेहद हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। देशभक्ति के गीतों और गगनभेदी नारों के बीच पूरा गांव राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया Screenshot 20260815 214848 WhatsApp

मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संजय राजा परमार ने विद्यालय परिसर में आन-बान-शान के साथ ध्वजारोहण किया। 20260815 214815

समारोह की शुरुआत में स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव में प्रभातफेरी निकाली। बच्चों के जोश और देशभक्ति के नारों ने ग्रामीणों में भारी उत्साह भर दिया।Screenshot 20260815 214911 WhatsApp

ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए गांव के विकास और बच्चों की शिक्षा को सर्वोपरि बताया। उन्होंने सभी से राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की

।सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम: विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों के मनमोहक नृत्य और नाटकों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रधानाचार्य जय सिंह नापित ने मुख्य अतिथि, गांव के सम्मानित बुजुर्गों, गणमान्य नागरिकों और अभिभावकों का इस भव्य आयोजन का हिस्सा बनने के लिए दिल से आभार व्यक्त किया।इस ऐतिहासिक और पावन अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!