
कम्पोजिट विद्यालय रमपुरा में स्वतंत्रता दिवस की धूम: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों पर बच्चों को मिले पुरस्कार
झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
गरौठा
रमपुरा:ग्राम रमपुरा स्थित कम्पोजिट विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व बेहद हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह बच्चों द्वारा निकाली गई देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रभातफेरी से हुई। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में प्रधान प्रतिनिधि बल्लू मिश्रा ने ससम्मान ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी
।ध्वजारोहण के उपरांत मुख्य अतिथि बल्लू मिश्रा ने उपस्थित जनसमूह और बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन करते हुए बच्चों को देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया।



