

KANTH (MORADABAD)। तहसील कांठ क्षेत्र के भीकनपुर छजलैट स्थित विद्यालय राजेंद्रा एकेडमी में आजादी का 80वां पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रेसिडेंट सत्यवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रेसिडेंट सत्यवीर सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व तथा देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता रानी ने भी स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक, देशभक्ति एवं धार्मिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों पर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को देश की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने का संदेश दिया गया।
Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️



