
नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने प्रशासनिक दृष्टि से 9 शासकीय सेवकों की आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश 15 अगस्त 2026 को जारी किया गया।
आदेश के अनुसार थाना नीमच कैंट में पदस्थ शिवलाल कल्मी को थाना जीरन भेजा गया है, जबकि थाना रतनगढ़ के बापूलाल चौहान को थाना मनासा की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस लाइन नीमच से सउनि कैलाशचन्द्र को थाना नीमच कैंट, सउनि राजेश खांदल को थाना मनासा, सउनि प्रभुलाल निनामा को थाना सिंगोली, सउनि नानुराम मुनिया को थाना नीमच कैंट, सउनि बालु सिंह को थाना जावद, सउनि दीपक बौरासी को थाना नीमच सिटी और सउनि ब्रजेश परिहार को थाना यातायात नीमच में पदस्थ किया गया है।
आदेश की प्रतिलिपि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच, अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, संबंधित थाना प्रभारियों और पुलिस की विभिन्न शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
15 अगस्त को जारी इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद नीमच कैंट, मनासा, जीरन, सिंगोली, जावद, नीमच सिटी और यातायात थाने में पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना प्रभावी होगी।




