A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशमुरादाबाद

चुनाव: पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के कोषाध्यक्ष बने कांठ के मुकेश माहेश्वरी

चुनाव में सुभाष बाहेती अध्यक्ष, प्रमोद केला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज दुजारी निर्वाचित हुए मंत्री

file 0000000076ec820888eec8120e9320152
पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।

KANTH (MORADABAD)। पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा के सत्र 31 के लिए आगरा में चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव में सुभाष बाहेती अध्यक्ष, प्रमोद केला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज दुजारी मंत्री तथा कांठ नगर के मोहल्ला पटेगंज निवासी पूर्व विधायक स्व. लाला रामकृष्ण माहेश्वरी के पुत्र एवं वरिष्ठ भाजपा नेता तथा महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक मुकेश माहेश्वरी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

चुनाव मुख्य चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार डागा, सहायक चुनाव अधिकारी अजय कुमार माहेश्वरी तथा अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के पर्यवेक्षक सीए ओम प्रकाश पंसारी एवं सीए संजीव माहेश्वरी की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में मुरादाबाद, आगरा, मेरठ, सहारनपुर एवं बरेली मंडल के साथ ही उत्तराखंड के माहेश्वरी समाज के सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना की गई, जिसमें उपरोक्त कार्यकारिणी को विजयी घोषित किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुभाष बाहेती ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इसके बाद जलपान कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुकेश माहेश्वरी के पश्चिमी उत्तर प्रदेश माहेश्वरी सभा का कोषाध्यक्ष निर्वाचित होने की जानकारी मिलते ही कांठ में माहेश्वरी समाज सहित वैश्य समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके निर्वाचन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। चुनाव से लौटने के बाद मुकेश माहेश्वरी ने “वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज” से बात करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह उसे पूरी निष्ठा ने निभाएंगे।

 

Repo: Pankaj Kumar, Kanth ✍️ 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!