
गाजन गढ़ में प्रधानाध्यापिका व ग्राम वासियों ने किया ध्वजारोहणः मार्चपास्ट की सलामी ली, सांस्कृतिक नृत्य में बांधा समां।
रोहट क्षेत्र के गाजन गढ़ के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका ज्योति कुमारी व ग्राम वासीयों ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। मार्च पास्ट के बाद विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुतियां दीं। छात्रों ने शारीरिक सामूहिक व्यायाम का प्रदर्शन भी किया, जिसमें उन्होंने शरीर के संतुलन का कौशल दिखाया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं और भामाशाहों का हुआ सम्मान। समारोह में ये रहे मौजूद कार्यक्रम में खारड़ा जीएसएस के उपाध्यक्ष शंकर लाल फुलवारिया, भाजपा नेता भाना राम, दोला राम,पुका राम सोलंकी, नेनाराम भूरिया, भामाशाह सोना राम कड़, ढलजी, खीमा राम, वेनाराम काग, पुनाराम भुरीया, जीवाराम ओड, श्याम सुथार, नेनाराम,सहित सैकड़ो ग्राम वासी मोजूद रहे। संचालन अश्विनी कुमार ने किया।















