A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनई दिल्ली

“तिरंगे की शान और बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों से सजा JVTS गार्डन” 🇮🇳

PhotoCollage 1786788300989 PhotoCollage 1786788114384 PhotoCollage 1786788016709 PhotoCollage 1786787830115 PhotoCollage 1786784226224 PhotoCollage 1786783958839

JVTS गार्डन में शान से लहराया तिरंगा, धूमधाम से मनाया आज़ादी पर्व

छत्तरपुर एक्सटेंशन। दक्षिण दिल्ली के JVTS गार्डन में RWA के सौजन्य से आज़ादी पर्व पूरे जोश, उल्लास और देशभक्ति के माहौल में भव्य रूप से मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की निगम पार्षद पिंकी त्यागी, वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी नरेश त्यागी तथा अनिल त्यागी सहित कई गणमान्य अतिथियों ने शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाई।

समारोह का सबसे आकर्षक केंद्र सोसाइटी के बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। किड्स होम इंटरनेशनल स्कूल और अमृतवाणी डांस अकादमी के बच्चों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा ने पूरे कार्यक्रम में खास ऊर्जा भर दी।

कार्यक्रम के दौरान RWA पदाधिकारियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद बच्चों और उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां भी वितरित की गईं।

JVTS गार्डन के RWA के अध्यक्ष भरत गोयल और महासचिव सुनील कुमार झा ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में देशप्रेम, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक मूल्यों की भावना को मजबूत करते हैं। समारोह में बड़ी संख्या में सोसाइटी के निवासी मौजूद रहे और पूरे परिसर में देशभक्ति के नारों व उत्साह का माहौल बना रहा।

 

 

 

 

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!