A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़

छग. प्रदेश में आज स्वतंत्रा दिवस के अवसर पर सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी

स्वतंत्रता दिवस पर ड्राई डे घोषित किया गया, अवैध शराब बिक्री रोकने के लिए निर्देश दिए गए

QQeBBGM 1248117017 1
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 15 अगस्त 2026 ।।

छत्तीसगढ-: आज शनिवार, 15 अगस्त 2026 को पूरा हिंदुस्तान 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है । जगह-जगह सभी ध्वजारोहण किया जा रहा है , इस अवसर पर पूरा देश राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, देशभक्ति गीतों से गुंजायमान हो रहा है। कृतज्ञ राष्ट्र आज स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर हमें आजादी दिलाने के लिए आपना सर्वस्व तन मन धन प्राण अर्पण करने वाले वीर शहीद सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजली भी अर्पित कर रहा है। स्वतंत्रा दिवस के इस पावन अवसर पर आज 15 अगस्त 2026 शनिवार को पूरे छत्तीसगढ प्रदेश में शराब मदिरा की बिक्री पर प्रतिबंध की घोषणा की गई है,छत्तीसगढ प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर पूरे प्रदेश भर में शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस के तहत सभी देशी ,विदेशी, कंपोजिट मदिरा की दुकानों में शराब की बिक्री बंद रहेगी और इसके अतिरिक्त पर्यटन बार,मदिरा भंडारण, भंडारगृह और उनसे संबंधित सभी अहातों को बंद रखे जाने का निर्देश दिया गया है। जानकारी अनुसार आबकारी आयुक्त कार्यालय, नवा रायपुर ने भी सभी जिलों के कलेक्टर्,को शुष्क दिवस के पालन करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को भी अपने अपने जिलों में इस आदेश का पालन सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए गए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!