A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेनागपुरमहाराष्ट्र

भारतीय रेलवे बोर्ड ने धनबाद- कोयंबटूर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी है

अमृत भारत धनबाद- कोयंबटूर एक्सप्रेस ट्रेन नागपुर होकर चलेगी

20260814 164231 1
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 15 अगस्त 2026 ।।

नागपुर–: महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर से दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे बोर्ड ने धनबाद से कोयंबटूर के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाए जाने के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है। यह अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन महाराष्ट्र राज्य के नागपुर से होकर चलेगी। इस ट्रेन के शुरू होने से नागपुर- झारखंड- नागपुर और दक्षिण भारत की ओर यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए एक बेहतर रेल सुवीधा मिल सकती है। भारतीय रेलवे रेल यात्रियों के लिए स्वतंत्रता दिवस के के अवसर पर बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे बोर्ड ने धनबाद- कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन-22363/22364 को अपनी मंजूरी प्रदान की है। जानकारी के अनुसार धनबाद से चलने वाली यह ट्रेन हजारीबाग रोड, कोडरमा,गया,जबलपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर रेलवे-स्टेशन होते हुए दक्षिण भारत की ओर चंद्रपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा ,रेनिगुंटा,सलेम,इरोड,तिरुपुर सहित कई प्रमुख रेलवे-स्टेशनों से होते हुए कोयंबटूर स्टेशन पहुंचेगी। यह अमृत भारत ट्रेन पूरी तरह से नाॅन एसी होगी।

[yop_poll id="10"]
Show More

अनंतपद्मनाभ

D Anant Padamnabh, village- kanhari, Bpo-Gorakhpur, Teh-Pendra Road,Gaurella, Distt- gpm , Chhattisgarh, 495117,
Back to top button
error: Content is protected !!