सिद्धार्थनगर में होमगार्ड्स ने निकाली तिरंगा यात्रा
यात्रा कलेक्ट्रेट कार्यालय सिद्धार्थनगर से तहसील नौगढ़ तक आयोजित की गई।
सिद्धार्थनगर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला होमगार्ड्स कार्यालय सिद्धार्थनगर द्वारा 14 अगस्त 2026 को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा कलेक्ट्रेट कार्यालय सिद्धार्थनगर से तहसील नौगढ़ तक आयोजित की गई।

तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर श्री गौरव श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा का नेतृत्व जिला कमांडेंट होमगार्ड्स श्री संतोष कुमार ने किया। यात्रा में पुरुष एवं महिला होमगार्ड्स, अवैतनिक कंपनी अधिकारी, बीओ और रनर होमगार्ड्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर होमगार्ड्स ने देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम में जिला कमांडेंट के सहायक होमगार्ड्स श्री नेबूलाल यादव, श्री अजय पटेल, श्री अजहरूदीन खान, बीओ श्री सौरभसहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष होमगार्ड्स मौजूद रहे।






