
*
*सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को*
डीडवाना-कुचामन, 14 अगस्त।स्वायत्त शासन विभाग तथा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार डीडवाना-कुचामन जिले में नगरीय निकायों के एकल निर्वाचन क्षेत्रों (वार्डों), पंचायती राज संस्थाओं के प्रधान, जिला परिषद सदस्यों तथा पंचायत समिति सदस्यों के लिए वार्डों के वर्गवार आरक्षण और महिला आरक्षण की प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से तय की जाएगी।
जिला कलक्टर एवं प्राधिकृत अधिकारी (निर्वाचन) अवधेश मीना द्वारा इस संबंध में आम सूचना जारी कर कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।
जिला कलक्टर द्वारा जारी सूचना अनुसार जिले के नगरीय निकायों—डीडवाना, कुचामन, मकराना, लाडनूं, खाटूखुर्द, बोरावड़, परबतसर व नांवा के लिए
दिनांक: 17 अगस्त,सोमवार को प्रातः 10:30 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में लॉटरी निकाली जाएगी।
वहीं जिला परिषद सदस्य (एकल निर्वाचन क्षेत्र), जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान पद के लिए, तथा लाडनूं, डीडवाना, मौलासर, कुचामनसिटी, मकराना, ईटावा बामनिया, पीलवा, परबतसर व नांवा पंचायत समितियों के सदस्यों (एकल निर्वाचन क्षेत्र) के लिए 17 अगस्त को दोपहर 03:00 बजे कलेक्ट्रेट में लॉटरी निकाली जाएगी।
*सरपंच व वार्ड पंचों की लॉटरी 18 अगस्त को*
जिले की ग्राम पंचायतों के सरपंच तथा वार्ड पंच पदों के लिए आरक्षण की लॉटरी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों (SDM) द्वारा उपखण्ड स्तर पर 18 अगस्त 2026 (मंगलवार) को निकाली जाएगी।
——————————

