A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

झमाझम बारिश के बीच निकली तिरंगा यात्रा में देश प्रेमियों के हौसलों से हरी वारिस

कटनी

 

कटनी  हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को फॉरेस्ट प्ले ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेडियम पूरी तरह तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। जहां बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच राष्ट्रीय ध्वज की आन, बान और शान तथा देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत तिरंगा पदयात्रा के आयोजन में हजारों छात्र-छात्राओं, नागरिकों और जनप्रतिनिधियों सहित शासकीय कर्मी, तिरंगा पदयात्रा में शामिल हुए। तिरंगा पदयात्रा का शुभारंभ खजुराहो सांसद श्री विष्‍णु दत्‍त शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया।

 

तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, बड़वारा विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, नगर निगम आयुक्त तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर, वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार,अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, प्रदेश भाजपा के महामंत्री श्री राहुल कोठारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, निगमाध्यक्ष मनीष पाठक, एसडीएम कटनी प्रमोद चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद श्री प्रदीप कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र -छात्राओं और नागरिकों की सहभागिता रही।

 

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ पंडित दीनदयाल स्टेडियम फारेस्टर प्ले ग्राउंड से किया गया। यह यात्रा स्टेट बैंक तिराहा, गाँधी द्वार, जैन मंदिर, खेरमाई मंदिर, घंटाघर, सराफा कपड़ा बाजार, सुभाष चौक, मोहन टॉकीज से होते हुए वापस फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड पहुंची, जहां तिरंगा यात्रा का समापन किया गया और राष्ट्र गीत वन्दे मातरम् का सामूहिक गायन हुआ। इस दौरान सांसद श्री शर्मा एवं मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल ने तिरंगा यात्रा को संबोधित कर उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की।

 

विशाल एवं भव्‍य तिरंगा यात्रा के दौरान उमड़े जनसैलाब से समूचा शहर तिरंगामय रहा। जहां हाथों में लहराते तिरंगों के बीच भारत माता और अमर शहीदों के गगनभेदी नारों और बैंड- बाजों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को देश प्रेम से ओत-प्रोत कर दिया। इस दौरान पूरी यात्रा में देशभक्ति का सैलाब नजर आया और वंदे मातरम तथा भारत माता की जय के नारों से सम्पूर्ण रैली मार्ग गूंज उठा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!