A2Z सभी खबर सभी जिले की

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस ने 02 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद की

FB IMG 1786719644104

सोनौली/महराजगंज

सोनौली पुलिस ने 90 किलो भारतीय यूरिया और बाइक की बरामद

महराजगंज। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सोनौली पुलिस ने 02 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस टीम 14 अगस्त को संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ग्राम शेष फरेन्दा से आईसीपी जाने वाले रास्ते पर केवटलिया के पास, नेपाल जाने वाले मार्ग के समीप लावारिस हालत में 02 बोरी भारतीय यूरिया खाद (प्रत्येक 45 किग्रा, कुल 90 किग्रा) और हीरो मोटरसाइकिल संख्या UP 53 W 6610 बरामद हुई।

बरामदगी के आधार पर थाना सोनौली में धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। बरामद खाद और मोटरसाइकिल को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!