A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

डुमरियागंज में काग्रेस का सत्याग्रह

खड़गे के मंच के कथित 'शुद्धिकरण' का विरोध

डुमरियागंज में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी सिद्धार्थनगर ने हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंच के कथित ‘शुद्धिकरण’ के विरोध में मार्च निकाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष क़ाज़ी सुहेल अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता डुमरियागंज ब्लॉक से तहसील रोड स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचे।

FB IMG 1786731323768

FB IMG 1786731327004

इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष बैठकर सत्याग्रह किया और सामाजिक समानता, भाईचारे, सामाजिक न्याय तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। क़ाज़ी सुहेल अहमद ने कहा कि हल्द्वानी में जनसभा के बाद मंच का कथित शुद्धिकरण केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों और संविधान की मूल भावना का अपमान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे भेदभावपूर्ण और विभाजनकारी विचारों के खिलाफ लोकतांत्रिक एवं अहिंसक तरीके से संघर्ष जारी रखेगी। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक गुप्ता और युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव ओसामा एहसान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर ने समानता और सम्मान के अधिकार के लिए संघर्ष किया। उनके विचारों को कमजोर करने वाली हर सोच का कांग्रेस विरोध करेगी। उन्होंने देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने के बजाय संविधान

और भाईचारे के रास्ते पर आगे बढ़ने की बात कही।

मार्च और सत्याग्रह में ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश चौबे समेत रियाज़ मनिहार, आसिफ़ रिज़्वी, अकबर अली, बजरंगी मौर्या, राधे कुंवर श्रीवास्तव, गोली गौतम, नियाज़ अहमद, सुरेश गौड़, चिक्कन भाई, पूर्व प्रधान शाहिद, जन्नू गौतम, राधेश्याम सोनी, हैदर प्रधान, सैफ़, सरफराज अंसारी, अन्नू रिज़्वी, लाला भाई, कौसर अली, भीखू गौड़ सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!