A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेछत्तीसगढ़ताज़ा खबर

कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी 80 वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

युवाओं और विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान

40 कलेक्टर ने जिलेवासियों

 

सूरजपुर/ देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती रेना जमील ने जिले के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को नमन करते हुए उनके त्याग, बलिदान और देशभक्ति को स्मरण किया।

कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। यह पर्व हमें देश और समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करता है।

उन्होंने जिले के युवाओं और विद्यार्थियों को विशेष संदेश देते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति और भविष्य के राष्ट्र निर्माता हैं। विद्यार्थी शिक्षा के साथ अनुशासन, मेहनत, नवाचार, रचनात्मकता और सामाजिक जिम्मेदारी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल, शिक्षा, कौशल विकास और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कलेक्टर ने जिलेवासियों से आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं एकता की भावना को मजबूत करते हुए सूरजपुर जिले के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!