A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

सिद्धार्थनगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

सिद्धार्थनगर, 14 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

FB IMG 1786731371988

FB IMG 1786731374605

FB IMG 1786731377231

कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सिहेश्वरी माता मंदिर तक पहुंची। यात्रा में सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह समेत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।

सिहेश्वरी माता मंदिर परिसर में तिरंगा यात्रा के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सभी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में तिरंगा यात्रा अभियान की शुरुआत की थी, जो आज जनआंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभर में लोग अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं।

सांसद ने कहा कि लंबे संघर्ष और वीर सपूतों के बलिदान के बाद 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी मिली। स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों ने अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को उखाड़ने में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है और आज तिरंगा चांद तक पहुंच चुका है। तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता की साक्षी बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। भारत आज दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में भी देश ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि प्रधानमंत्री और

मुख्यमंत्री के आह्वान पर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी बच्चों और लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके जन्मदिवस और जयंती को उत्सव के रूप में मनाकर सम्मान दिया जा रहा है।

नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविन्द माधव ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों को बधाई दी। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने भी यात्रा में प्रतिभाग करने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, छात्र-छात्राओं और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा मिश्रा ने किया। अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज के प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!