A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

दमोह से गांजा लेकर सागर में बिक्री करने आए दो आरोपी गिरफ्तार, 2 किलो 272 ग्राम गांजा एवं मोटरसाइकिल जब्त

FB IMG 7648790937283051378सागर।वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज रिपोर्टर सुशील द्विवेदी 8225072664 * पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया (भापुसे) के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर ललित कुमार कश्यप के निर्देशन में थाना केंट पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 13.08.2026 को थाना केंट पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति दमोह-मकरोनिया की ओर से अवैध गांजा लेकर सागर में बिक्री करने के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान न्यू ओवर ब्रिज के नीचे घेराबंदी कर दबिश दी गई। मौके से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 2 किलो 272 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹25,400/- है, बरामद किया गया। पुलिस द्वारा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक MP 34 ZH 4353 को भी विधिवत जब्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी*1. खिलान सेन, पिता स्व. जालम सेन, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम घुरेटा, थाना बटियागढ़, जिला दमोह। 2. महेन्द्र सेन, पिता स्व. किशोरी सेन, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम घुरेटा, थाना बटियागढ़, जिला दमोह।दोनों आरोपियों के विरुद्ध NDPS Act के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी केंट रोहित डोंगरे, उप निरीक्षक संजय बामनिया, प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार, आरक्षक हेमेन्द्र सिंह (साइबर सेल), प्रधान आरक्षक नीरज बांगर, आरक्षक प्रदीप शर्मा, आरक्षक आशीष यादव, आरक्षक भानु प्रताप चौधरी, आरक्षक देवेन्द्र रावत एवं आरक्षक नरेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!