A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

टाइगर रिजर्व के विरोध में तीसरे दिन भी गरजा सरमथुरा, बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने दिया समर्थ

हजारों लोग धरने में जुटे, सरकार से समाधान की मांग; मांगें पूरी नहीं हुईं तो एसडीएम कार्यालय घेराव और सड़क जाम की चेतावनी

 

सरमथुरा। धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व के विरोध में सरमथुरा में चल रहा धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। एसडीएम कार्यालय के बाहर चल रहे धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान, युवा और सर्वसमाज के लोग शामिल हुए। आंदोलन को समर्थन देते हुए शुक्रवार को सरमथुरा का बाजार भी बंद रहा। व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने बाजार बंद रखकर आंदोलनकारियों की मांगों के प्रति अपना समर्थन जताया।

धरना स्थल पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से धौलपुर-करौली टाइगर रिजर्व से जुड़े मुद्दों पर क्षेत्र की जनता की मांगों को सुनने और जल्द समाधान करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने, पलायन रोकने और किसानों एवं स्थानीय कारोबारियों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

बाजार बंद कर आंदोलन को दिया समर्थन

आंदोलन के समर्थन में सरमथुरा के व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। सुबह से ही कई प्रतिष्ठान बंद रहे और व्यापारियों ने धरना स्थल पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को समर्थन दिया। बाजार बंद रहने से आंदोलन को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनसमर्थन का संदेश गया। लोगों ने कहा कि क्षेत्र के हितों से जुड़े मुद्दों पर सभी वर्गों को एकजुट होकर अपनी बात सरकार तक पहुंचानी चाहिए।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन होगा तेज

धरना स्थल पर प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम कार्यालय का घेराव करने और सड़क जाम करने की चेतावनी दी है।

वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से चलाया जा रहा है और सरकार से बातचीत के माध्यम से समाधान की उम्मीद है। जब तक क्षेत्र की जनता की मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रखने की बात कही गई।

इस दौरान संघर्ष समिति सदस्य रामनिवास मीना, चरत मीना,भरत मीना,विष्णु मीना,राज कुमार मीना, राजमोहन मीना सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!