A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे

श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान की भव्य कावड़ यात्रा 16 अगस्त, रविवार को

सुनील कोठारी भीलवाड़ा 9828262186

Screenshot 2026 07 30 17 00 00 23 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7
भीलवाड़ा -श्री महावीर हनुमान सेवा संस्थान,भीलवाड़ा की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी एक भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन दिनांक 16/08/2026, रविवार को प्रातः 7.30 बजे किया जायेगा।
प्रचार मंत्री कृष्णगोपाल शर्मा ने बताया कि उक्त कावड़ यात्रा पीपलेश्वर महादेव मंदिर सूचना केन्द्र के पीछे से प्रातः 7.30 बजे प्रारम्भ होकर आजाद चौक, सत्यनारायण मंदिर, रेल्वे स्टेशन, सरकारी दरवाजा, गोल प्याऊ चौराहा, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र होते हुए राजीव गांधी मार्केट से सिटी कोतवाली, गर्ल्स कॉलेज होते हुए बड़ला चौराहा से श्याम मन्दिर व दादीधाम होते हुए हरणी महादेव मंदिर पहुंचेगी।
संयोजक राजेश शर्मा ने बताया कि कावड़ यात्रा की सभी तैयारीयां जोरों पर है। कावड़िये 151 कावड़ व महिलायें 51 कलश लेकर हरणी महादेव पहुंच कर 12 ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान महेश का अभिषेक करेंगे।
सह संयोजक जयंत शर्मा ने बताया कि कावड़ की शुरूवात मंहत मोहनशरण शास्त्री, महामण्डलेश्वर बाबूगिरी महाराज, संतराम महाराज, सांसद दामोदर अग्रवाल व विधायक अशांेेक कोठारी के सानिध्य में यात्रा शुरू की जाऐगी ।
सह संयोजक सांवर मल अग्रवाल ने बताया कि इस यात्रा को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु राजेन्द्रप्रसाद मून्दड़ा, धनराज जाजू, संजय झंवर, राजेश सिहाग, परमेश्वर शर्मा, राजेश शर्मा, प्रकाश झंवर, नारायण तोषनीवाल, मुकेश अग्रवाल, ओमप्रकाश शर्मा, श्रवण शर्मा, पंकज अग्रवाल, संजय निर्मल, राजू साहू, चांदमल राठी, सुनील कोठारी, अनिल पटवारी तुलसीराम माली, नवीन खण्डेलवाल, प्रेम बंजारा, दीपक माहेश्वरी आदि संस्थान के पदाधिकारी एवं सदस्यगण तैयारीयों में लगे हुए हैं।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!