A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबस्ती

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा।

*BREAKING / NEWS / UP / BASTI*

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में फहराया गया तिरंगा।

अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद के सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ तिरंगा फहराया।
कमिश्नर वैभव श्रीवास्तव ने मंडलायुक्त कार्यालय पर किया ध्वजारोहण।

डीआईजी संजीव त्यागी ने पुलिस रेंज कार्यालय पर तिरंगा फहराया।

डीएम कृतिका ज्योत्सना ने कलेक्ट्रेट में किया ध्वजारोहण।

इसके बाद डीएम कृतिका गांधी कला भवन पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

CRO कीर्ति प्रकाश भारती ने विकास प्राधिकरण कार्यालय में ध्वजारोहण के साथ ही गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

SSP डॉ0 यशवीर सिंह ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर पुलिस बल को कर्तव्यनिष्ठा और देश सेवा की शपथ दिलाई।

सभी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई, राष्ट्रगान हुआ और स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने का संकल्प दोहराया।

BDA में प्रभारी अधिशासी अभियंता हरिओम गुप्ता ने गांधी जी को किया माल्यार्पण।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!