
स्वत
बेगू। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में राजस्थान पत्रिका के बेगू संवाददाता संदीप सुराणा को उत्कृष्ट पत्रकारिता एवं जनहित से जुड़ी खबरों के लिए सम्मानित किया गया।
समारोह में राजस्थान सरकार के मंत्री गौतम दक, चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी, चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या एवं जिला कलेक्टर मंजू ने संदीप सुराणा को सम्मानित किया। जिला स्तर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में मिले इस सम्मान से बेगू क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।
संदीप सुराणा को सम्मानित किए जाने की जानकारी मिलने पर बेगू नगरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नगरवासियों, पत्रकार साथियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि संदीप सुराणा लगातार क्षेत्र की जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों एवं स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
जिला स्तर पर मिला यह सम्मान उनकी पत्रकारिता के प्रति समर्पण और सक्रियता का सम्मान है। नगरवासियों ने आशा व्यक्त की कि वे भविष्य में भी इसी तरह निष्पक्ष एवं जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से बेगू क्षेत्र की आवाज को मजबूती से उठाते रहेंगे।





