नगर विकास कर्मचारी परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सैय्यद हसन ताकीब रिजवी,
हुआ भव्य स्वागत
डुमरियागंज। नगर विकास कर्मचारी परिषद उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर वरिष्ठ लिपिक सैय्यद हसन ताकीब रिजवी का नगर पंचायत डुमरियागंज कार्यालय में सभासदगण एवं नगर पंचायत कर्मियों द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
स्वागत समारोह में कर्मचारियों ने कहा कि सैय्यद हसन ताकीब रिजवी के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से कर्मचारियों की समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रभावी ढंग से उठाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कर्मचारी हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जताई।



इस अवसर पर सभासद सुबराती, मनोज कुमार, परवेज अहमद, मो. नसीम, फैज़ान अहमद, नंदलाल, उमाशंकर, हरिद्वार, मजीबुल्लाह, सुरेश कुमार, शमशेर आलम, सभासद प्रतिनिधि चंदन सिंह, रामचंद्र, नवाब राईनी, साजिदा अस्पताल के प्रबंधक रफ़ीउल्लाह खान, महंथ मिश्रा सहित नगर पंचायत कार्यालय के कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नवमनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कर्मचारी हितों में बेहतर कार्य की उम्मीद जताई।






