
.
।। वंदेभारतलाइवटीव न्युज, शनिवार 15 अगस्त 2026 ।।
नागपुर–:: 80 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्रीय गृहमंत्रालय ने देश की पुलिस, फायर, सिविल सेवा,होमगार्ड के साथ साथ ही सुधार सेवाओं में बेहतरीन काम करने कुल 1,057 अधिकारियों कर्मचारियों के लिए बहादुरी और सेवा पदक दिए जाने की घोषणा की गई है, इसमें महाराष्ट्र राज्य के 82 अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल हैं। इस वर्ष 2026 में कुल 301 वीरता पदक दिया गया है,इनमें सबसे अधिक वह कर्मी शामिल हैं जिन्होनें वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में अपना योगदान दिया है। इनमें से 272 पुलिस कर्मचारी, और 29 फायर सर्विस में सेवा के लिए है, जिनमे से महाराष्ट्र राज्य के 20 पुलिस कर्मचारी, 13 फायर सर्विस कर्मचारियों को वीरता पदक दिए जाने की घोषणा की गई है। विशिष्ट सेवा के लिए 92 राष्ट्रपति पदक की घोषणा की गई है। इनमे से 83 पुलिस सर्विस, 04 फायर सर्विस, 03 सिविल डिफेंस और होमगार्ड सर्विस के लिए और 02 सुधारात्मक सेवाओं के लिए है। महाराष्ट्र राज्य के 03 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों और 02 सुधारात्मक सेवाओं के कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जायेगा। इसके साथ ही देश भर में कुल 664 मेधावी सेवा पदक की भी घोषणा की गई है,इनमें से 606 पुलिस सर्विस, 28 फायर सर्विस, 18 सिविल डिफेंस और होमगार्ड सर्विस और 12 सुधारात्मक सेवाएं के लिए है। महाराष्ट्र राज्य के 37 पुलिस कर्मचारियों, 02 फायर सर्विस, 03 सिविल सर्विस, और होमगार्ड सर्विस के लिए, और 02 सुधारात्मक सेवाओं के कर्मचारियों को मेधावी सेवा पदक प्रदान किया जायेगा।





