A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरे
Trending

तिरंगा यात्रा में शामिल शिक्षामित्र पर कार्रवाई से नाराज हुए पूर्व मंत्री

, बीईओ हटाने की मांग

सिद्धार्थनगर। बिस्कोहर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने के बाद पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी बढ़नी के निकट घरूवार पहुंचे, जहां उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती साधना चौधरी के आवास पर उनके स्वास्थ्य की जानकारी लीइसी दौरान उन्हें भनवापुर ब्लॉक के शिक्षामित्र केशव सोनी के खिलाफ हुई कार्रवाई की जानकारी मिली। बताया गया कि तिरंगा यात्रा में शामिल होने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी, भनवापुर ने केशव सोनी को अनुपस्थित दर्शाते हुई ।   एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया था।

IMG 20260815 002639

मामले की जानकारी मिलते ही पूर्व मंत्री ने नाराजगी जताते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी, सिद्धार्थनगर से फोन पर बात की और खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कथित तौर पर शाम पांच बजे तक बीईओ को हटाने की बात कही।

बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2:45 बजे हुई बातचीत के बाद शाम चार बजे तक खंड शिक्षा अधिकारी, भनवापुर को हटा दिया गया।

हालांकि, पूरे मामले में शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर आधिकारिक पक्ष सामने आना अभी बाकी है।

 

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!