A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनासा: ग्राम चुकनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

IMG 20260815 WA0029 IMG 20260815 WA0017 IMG 20260815 WA0020 IMG 20260815 WA0021 IMG 20260815 WA0033 IMG 20260815 WA0031

मनासा/चुकनी: आज 15 अगस्त 2026 को ग्राम चुकनी में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह गांव के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें स्कूली बच्चे, युवा और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ भारत माता की जय और वन्दे मातरम के उद्घोष किए। इसके बाद पंचायत भवन में और शासकीय स्कूल में ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया।

सरपंच अम्बाराम पाटीदार ने बताया कि हर वर्ष 15 अगस्त को पूरे गांव में देशभक्ति की भावना जगाने के लिए यह आयोजन किया जाता है। इस बार भी बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। अंत में मिठाई वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!