

मनासा : देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस मनासा में हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। नगर के सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थानों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया। विभिन्न संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह कृषि मंडी परिसर में आयोजित हुआ, जहां जनपद अध्यक्ष कामेरी बाई ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम सुश्री किरण आंजना, नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जुलानिया, जनपद सीईओ एवं तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। समारोह स्थल पर एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के संदेश का सीधा प्रसारण किया गया।
कांग्रेस कार्यालय पर वरिष्ठ नेता प्रहलाद पोरवाल ने ध्वजारोहण किया। नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष डॉ. सीमा अजय तिवारी ने तिरंगा फहराया। पूरे मनासा नगर में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।
[yop_poll id="10"]





