
आज दिनांक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी/कर्मियों के साथ ग्राम दुर्वे, पंचायत धुठिया में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में सम्मिलित होकर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक, गया को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। महोदय ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं आमजनों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तत्पश्चात वरीय पुलिस अधीक्षक, गया द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री भेंट की गई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के प्रति निरंतर समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर गयाजी बिहार
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज


