*अग्रवाल सभा ने हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस, दिया देशभक्ति और एकता का संदेश*
नारनौल।* अग्रवाल सभा (रजि.) नरनौल द्वारा आज सभा भवन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया और दिया देश भक्ति का संदेश🇮🇳 कार्यक्रम की शुरुआत *सभा प्रधान श्री प्रेमचंद गुप्ता जी* द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित सभी सदस्यों ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया।इस अवसर पर प्रधान *प्रेमचंद गुप्ता जी* ने सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने शहीदों के बलिदान को याद रखते हुए देश को आगे बढ़ाने में अपना योगदान देना चाहिए।
सभा के *उप प्रधान श्री सूरज अग्रवाल जी* ने मौजूद सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए देशभक्ति और सामाजिक एकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में *सभा के महामंत्री रवि गर्ग (मोनू भाटा)* ने क्षेत्र के युवा साथियों और प्यारे बच्चों को संबोधित करते हुए देश से प्रेम करने, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और उन्हें देश सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
अंत में सभा के *कोषाध्यक्ष सी.ए. प्रवीण बंसल जी* ने सभी आए हुए सदस्यों का धन्यवाद किया और कहा कि हम सभी के दिलों में देश प्रेम की भावना होनी चाहिए तभी हम एक मजबूत भारत का निर्माण कर सकते हैं।अग्रवाल सभा के मंत्री कृष्ण कंछल वर्चुअल (वीडियो कॉलिंग माध्यम से) जुड़े सभी क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के प्रधान प्रेमचंद गुप्ता एडवोकेट, उप प्रधान सूरज अग्रवाल, महामंत्री रवि गर्ग (मोनू भाटा), कोषाध्यक्ष सी ए प्रवीण बंसल, सुरेश गुप्ता(गुप्ता लैब वाले), विनय गोयल एडवोकेट,जयप्रकाश अग्रवाल, संजय गोयल, पारस गर्ग, विकास गर्ग, हिमांश गर्ग, हितांश गर्ग, अग्रवाल सभा के मैनेजर सुरेंद्र अग्रवाल, तरुण कौशिक, चुन्नीलाल, अनेक अग्रबंधु व बच्चे उपस्थित रहे। अंत में प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जय हिंद, जय भारत* 🇮🇳
देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा पूरा कार्यक्रम।
*जय हिंद, वंदे मातरम्*