
झांसी से कपिल शर्मा की रिपोर्ट
झांसी
गुरसराय में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
गुरसराय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, CDPO प्रभारी ने किया ध्वजारोहण
बाल विकास परियोजना कार्यालय गुरसराय में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बाल विकास परियोजना (CDPO) प्रभारी वर्षा द्विवेदी ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान के साथ मातृभूमि को नमन किया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित स्टाफ को संबोधित करते हुए प्रभारी वर्षा द्विवेदी ने राष्ट्र निर्माण और महिला एवं बाल कल्याण के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प दिलाया।
ये रहे उपस्थित:
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मुख्य सेविका प्रीति अहिरवार, मोहिनी यादव, सुष्मिता, और कंप्यूटर ऑपरेटर जितेन्द्र सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिष्ठान वितरण कर खुशियां मनाईं।





