

बलिया। पीएम श्री विद्यालय अमृतपाली में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय, सहायक अध्यापिकाएं प्रसून पाठक एवं पल्लवी सिंह, शिक्षा मित्र निरुपमा सिंह एवं कविता यादव, रसोइया मीना देवी, सीता देवी एवं अंजू देवी तथा आंगनबाड़ी विभाग से शांति मिश्रा, भागमनी देवी और ग्राम प्रधान संतोष चौरसिया मौजूद रहे।
प्रधानाध्यापिका प्रतिमा उपाध्याय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित और समाज के विकास में योगदान देना ही स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
विद्यालय परिसर में पूरे दिन देशभक्ति का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया।







