पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया गया ध्वजारोहण
पुलिस बल को कर्तव्य एवं निष्ठा की शपथ दिलाकर स्वतंत्रता दिवस की दी गई शुभकामनाएं। सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मेडल व प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर किया गया सम्मानित।
80 वें “स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर डॉ0 अभिषेक महाजन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा सर्वप्रथम कैम्प कार्यालय पर तत्पश्चात पुलिस लाइन जनपद सिद्धार्थनगर स्थित क्वार्टर गार्ड पर ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए राष्ट्रगान की धुन के साथ आजादी के स्वर्णिम पल को याद किया गया । प्रशान्त कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर तथा समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने अपने कार्यालय पर व प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षगण द्वारा सभी थानों एवं पुलिस कार्यालयों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई साथ ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने हेतु समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई तथा इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई साथ ही संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने हेतु समस्त पुलिस कर्मियों को शपथ दिलाई गई ।







“80 वें स्वतंत्रता दिवस” के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा गत वर्ष में किए गए सराहनीय कार्य, जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमों को पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 पुलिस द्वारा प्रदत्त है
प्रशंसा चिन्ह/मेडल (पदक) तथा जनपद के पुलिस कार्यालय/पुलिस लाइन/थानो पर नियुक्त कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों, जनपद व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं/बधाई दी गयी ।
** शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा दिया गया प्रशंसा चिन्ह रजत*
1. श्री प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर (प्रशंसा चिन्ह रजत) ।
2. निरीक्षक अरविन्द कुमार शाही, प्रभारी यूपी 112 सिद्धार्थनगर (प्रशंसा चिन्ह रजत) ।
*◆ सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक, प्रशंसा चिन्ह*
1. मु0अ0स0पु0 मुन्ने खाँ पुलिस लाइन (प्रशंसा चिन्ह रजत) ।
** सेवा अभिलेख के आधार पर भारत सरकार गृह मंत्रालय उत्कृष्ट /अतिउत्कृष्ट सेवा पदक (घोषणा हेतु, पदक प्राप्त होने पर प्रदान किया जायेगा)*
1. श्री प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर (उत्कृष्ट सेवा पदक)
2. नि0ना०पु० विजय नरायन आई0जी0आर0एस0 (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
3. नि0ना0पु0 विजय बहादुर सिंह डीसीआरबी (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
4. उ0नि0ना0पु0 संजय कुमार त्रिपाठी सम्मन सेल (अति उत्कृष्ट सेवा पदक)
5. उ0नि0ना०प० तेज प्रताप सिंह जन शिकायत प्रकोष्ट (अति
उत्कृष्ट सेवा पदक)
6. नि0ना0पु0 संतोष कुमार तिवारी थाना उसका बाजार (उत्कृष्ट सेवा पदक)
7. नि0ना0पु0 संतोष कुमार यादव मानीटरिंग सेल (उत्कृष्ट सेवा पदक)
8. मु०आ०ना०पु० विपिन कुमार नायक सम्बद्ध डीआईजी कार्यालय (उत्कृष्ट सेवा पदक)
9. मु०आ० ना0पु0 संजय कुमार चौरसिया थाना सिद्धार्थनगर (उत्कृष्ट सेवा पदक)
10. मु0आ0ना०पु० धर्मेन्द्र सिंह प्रधान लिपिक कार्यालय (उत्कृष्ट सेवा पदक)
11. मु0आ0ना0पु0 राकेश कुमार सिंह थाना मोहाना (उत्कृष्ट सेवा पदक)
12. मु0आ0ना0पु0 सच्चिदानन्द दूबे थाना सिद्धार्थनगर (उत्कृष्ट सेवा पदक)
13. मु0आ0ना0पु0 राजू गौतम जन सूचना प्रकोष्ठ (उत्कृष्ट सेवा पदक)
14. मु0आ0ना0पु0 गार्डेन कुमार शोहरतगढ़ पेशी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
15. मु0आ0ना0पु0 सुशील कुमार गुप्ता अपर पेशी (उत्कृष्ट सेवा पदक)
*• यूपी-112 मुख्यालय से उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले पीआरवी कर्मियों का विवरण *
1. श्री चन्दन कुमार कमांडर (सराहनीय कार्य)
2. श्री पवन दूबे पायलट (सराहनीय कार्य)
3. श्री अजीत कुमार सब कमांडर (सराहनीय कार्य)
4. श्री राजकुमार पायलट (सराहनीय कार्य)
5 श्री सचिन यादव कमाण्डर (रिस्पॉन्स टाइम)
6. श्री सुरेन्द्र कुमार कमाण्डर (रिस्पॉन्स टाइम)
7. श्री धीरज कुमार कमाण्डर (रिस्पॉन्स टाइम)
8. श्री राजकुमार भट्ट चालक (रिस्पॉन्स टाइम)
9. श्री प्रदीप भट्ट चालक (रिस्पॉन्स टाइम)
10. श्री सूर्यकान्त मिश्रा चालक (रिस्पॉन्स टाइम)






