स्वतंत्रता दिवस पर जनपद न्यायालय में हुआ ध्वजारोहण
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय
15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय, सिद्धार्थनगर परिसर में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिद्धार्थनगर श्री अजय कुमार श्रीवास्तव तृतीय ने की।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, लीगल एड डिफेंस काउन्सिल्स, न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि संविधान प्रत्येक नागरिक को न्याय, समानता और स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान करता है। न्यायपालिका का दायित्व है कि प्रत्येक व्यक्ति को निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय मिले तथा कमजोर और वंचित वर्गों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। उन्होंने सभी से कर्तव्यों का ईमानदारी और निष्ठा से पालन करने तथा आपसी भाईचारा, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेने की अपील।






