A2Z सभी खबर सभी जिले कीFinanceInsuranceLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रयागराज
Trending

अभिभावक सावधान! मासूम बेटियों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले शोहदों पर कसेगा शिकंजा, अन्य सहयोगियों पर भी होगी सख्त कार्रवाई

हंडिया, प्रयागराज: हंडिया क्षेत्र के उत्रांव इलाके से एक बेहद सनसनीखेज और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मासूम बेटियों को प्रेम जाल में फंसाकर उनकी जिंदगी बर्बाद करने वाले शोहदे सक्रिय हैं। इस गंभीर घटना ने क्षेत्र के अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है।

क्या है पूरा मामला?

उतराव क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी को मोतिहां गांव के एक युवक द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर कई वर्षों से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि जब किशोरी लगभग 6 माह की गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उसे गर्भनाशक दवाएं खिलाईं और कई अस्पतालों में भटकाया, लेकिन किशोरी की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने गर्भपात करने से इनकार कर दिया। इसके बाद, 11 अगस्त को आरोपी किशोरी को लेकर फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई और मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज किया और दबिश देकर किशोरी समेत मुख्य आरोपी युवक को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को पॉक्सो एक्ट (POCSO) सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत जेल भेज दिया है।

 

साथ देने वाले अन्य युवकों पर भी हो सकती है FIR

इस सनसनीखेज अपराध में मुख्य आरोपी का साथ देने वाले अन्य तत्वों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी है। रिपोर्ट के अनुसार, इस घृणित कृत्य में मुख्य शोहदे का कई अन्य युवकों ने भरपूर सहयोग किया था, जिनकी संलिप्तता की पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर इन सभी मददगारों और सहयोगियों पर भी जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता

इस पूरे घटनाक्रम के चलते 13 वर्षीय मासूम बेटी की जिंदगी बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है। लगभग 6 माह की गर्भवती इस किशोरी की शारीरिक हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

 

अभिभावकों के लिए बड़ी चेतावनी

यह घटना समाज के लिए एक गंभीर चेतावनी है। अपनी जवान हो रही बेटियों की सुरक्षा को लेकर माता-पिता को अत्यधिक सतर्क और चौकस रहने की आवश्यकता है, ताकि इस प्रकार के शातिर शोहदों के जाल में मासूमों की जिंदगी बर्बाद होने से बचाई जा सके।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!