

धार जिला ब्योरों गोपाल मारु की रिपोर्ट
बरमंडल – स्वाधीनता दिवस का पर्व उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही देशभक्ति के तरानों के साथ हर कोई देश भक्ति के रंग मे डूबा हुआ नजर आया। स्कूली विद्यार्थियों के द्वारा देशभक्ति से ओत प्रोत नारो के साथ ग्राम मे प्रभात फेरिया निकाली गए। सार्वजनिक ध्वजारोहण ग्राम पंचायत परिसर पर हुआ जहां सरपंच शंकरलाल मेडा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थी,जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। वही ममता उमावि पर संचालक प्रकाश चौधरी , सरस्वती शिशु मंदिर पर समाजसेवी राहुल मुलेवा, सरस्वती ज्ञान मंदिर पर प्रधानाचार्य लोकेश मिश्रा, संकल्प पब्लिक स्कूल पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा प्रबंधक विजय कुमार, दुग्ध समिती में सचिव मिश्रीलाल मारू ,बहुउद्देशीय साख संस्था में प्रबंधक अनिल मारू,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल ऑफिसर डाॅ मोनिका पटेल, शासकीय पशु चिकित्सालय में डॉ. लक्ष्मण डावर , श्री गोवर्धन गौशाला में अध्यक्ष गणपत गुजरिया, शाउमावि पर प्राचार्य यशवंत सिंह सोलंकी, मावि में प्रधानाध्यापक बसंतीलाल मारू, प्रावि में प्रधानाध्यापक पर प्रकाशचंद्र पंवार ने ध्वजारोहण किया/।
[yop_poll id="10"]
URL Copied




