A2Z सभी खबर सभी जिले की

टोला तिराहे पर शिवभक्त कावड़ियों का जोरदार स्वागत;

डॉ. रणजीत सिंह ने बांटे फल

कपिल शर्मा की रिपोर्ट

गरौठा (झांसी)। सावन के पावन महीने में चारों ओर बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं। इसी भक्तिमय माहौल के बीच आज ओरछा धाम से पवित्र जल भरकर अपने गांव रमपुरा लौट रहे शिवभक्त कावड़ियों का टोला तिराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
20260817 091036 scaled

गरौठा-मऊरानीपुर रोड पर स्थित टोला मोड़ के पास कावड़ियों की सेवा कर पुण्य लाभ कमाया गया।कावड़ियों का जत्था पहुंचा गरौठा क्षेत्र

रमपुरा गांव के कावड़िए ओरछा धाम से भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए कावड़ में पवित्र जल लेकर पैदल लौट रहे थे। जैसे ही कावड़ियों का यह जत्था गरौठा-मऊरानीपुर रोड पर स्थित टोला मोड़ के पास पहुंचा, तो वहां मौजूद लोगों ने उत्साह के साथ “हर-हर महादेव” के जयकारों से उनका स्वागत किया।

डॉ. रणजीत सिंह ने संभाली सेवा की कमान, बांटे फल20260817 091852 scaled

भीषण गर्मी और लंबी पैदल यात्रा की थकान को देखते हुए भीम आर्मी के युवा जिला अध्यक्ष डॉ. रणजीत सिंह (प्रबंधक- सनराइजर मॉडर्न पब्लिक स्कूल व संचालक- सुरभि एंटरप्राइजेज ) ने खुद आगे बढ़कर सेवा की कमान संभाली। उन्होंने अकेले ही मोर्चा संभालते हुए सभी शिवभक्तों का स्वागत किया और उन्हें ताजे फल वितरित कर ठंडे पानी व जलपान की व्यवस्था कराई

।जयकारों से गुंजायमान हुआ क्षेत्र

इस सेवा भाव से अभिभूत होकर कावड़ियों ने पूरी ऊर्जा के साथ जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर हो उठा। इस मौके पर डॉ. रणजीत सिंह ने कहा कि शिवभक्तों की सेवा करना साक्षात भगवान शिव की आराधना करने जैसा है।

इस भीषण गर्मी में दूर से पैदल आ रहे भक्तों की थकान मिटाने के लिए यह एक छोटा सा प्रयास किया गया है।

कावड़ियों ने भी इस सेवा की सराहना की और उन्हें आशीर्वाद दिया।

कपिल शर्मा की रिपोर्ट

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!