A2Z सभी खबर सभी जिले कीमध्यप्रदेश

मनासा: मूंगफली के खेत से 12 फीट लंबा अजगर रेस्क्यू

1786965234

मनासा: ग्राम परदा के समीप स्थित मूंगफली के खेत में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीणों में उत्सुकता फैल गई। ग्राम भाटखेड़ी निवासी घनश्याम पिता बंशीलाल पाटीदार ने दोपहर करीब 2 बजे वन विभाग के उपवनमंडलाधिकारी कुलदीप सिंह ठाकुर को सूचना दी कि उनके खेत में अजगर दिखाई दिया है।

सूचना मिलने के बाद वन परिक्षेत्राधिकारी मनासा ने रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे की मेहनत के बाद लगभग 20 किलो वजन वाले अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग के अनुसार, अजगर पूरी तरह स्वस्थ था और उसे उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। रेस्क्यू कार्य में महेश पाटीदार, बीट प्रभारी रावतपुरा भानुप्रताप सिंह चुंडावत, बीट जमुनिया मनासा और चालक प्रेम सिंह गौड़ का विशेष योगदान रहा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!